मसाला छोले बनाने की आसान विधि
छोले भिगोने के लिए सामग्री
छोले 1 कटोरी(250ग्राम)
खाने का सोडा 1 छोटी चम्मच
नमक ½ छोटी चम्मच
छोले बनाने के लिए मसाला सामग्री
छोले 1 कटोरी(250ग्राम)
खाने का सोडा 1 छोटी चम्मच
नमक ½ छोटी चम्मच
छोले बनाने के लिए मसाला सामग्री
प्याज 2-3 मीडियम साइज
टमाटर 2 मीडियम साइज
अदरक 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च 2-3
हरा धनिया 1 बडा चम्मच(बारीक कटा हुआ)
जीरा 1 छोटी चम्मच
हींग 1/3 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर 1 छोटी चम्मच
सौंफ पाउडर ½ छोटी चम्मच
नमक स्वादानुसार
छोले मसाला 1 बडा चम्मच
गरम मसाला ½ छोटी चम्मच
मसाला छोले बनाने की विधि :
एक बाउल में छोले डालकर अच्छी तरह धोलें और दो कटोरी पानी डालकर भिगो दें और उसमें नमक और खाने का सोडा डालकर रात भर के लिए रख दें ।
रात भर भीगे हुए छोले को उसी पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर गैस पर रख दें और गैस लो मीडियम आंच पर कर दें । 2 सीटी(करीब 10 मिनट) के बाद गैस बंद कर दें | और छोले अलग बर्तन में निकाल लें |
अब प्याज को बारीक काट लें | टमाटर, हरीमिर्च और अदरक को भी बारीक काट लें | उसके बाद एक कढ़ाई (पैन) में 2 बड़े चम्मच तेल या रिफाइंड डालें | जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें उसमें जीरा और हींग डाल दें ,
जीरा भुन जाने पर प्याज डालें और प्याज के हलका ब्राउन होने पर कटे हुए टमाटर, अदरक, हरी मिर्च भी डाल दें और साथ ही नमक ,सौंफ, धनिया लाल मिर्च, छोले मसाला डालकर अच्छी तरह भून ले । जब टमाटर बिल्कुल नरम हो जाए
तो उसमें छोले डाल कर, अच्छी तरह से मिलादें | अगर छोलो में तरी कम लग रही हो तो थोड़ा पानी और डाल ले और 8 से 10 मिनट तक ढक कर पका लें | 10 मिनट बाद गैस बंद कर दे और चोलों में गरम मसाला डाल कर 5 मिनट के लिए ढक दें | छोले तैयार हैं |
छोलो को एक सर्विंग बाउल में निकाल ले और ऊपर से हरा धनिया डालकर पूरी ,पराठा ,भटूरे ,कुलचे या चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं








0 comments :
Post a Comment