Home » » रवा (सूजी ) इडली इन माइक्रोवेव

रवा (सूजी ) इडली इन माइक्रोवेव

रवा (सूजी ) इडली इन माइक्रोवेव : 
सामग्री : 

सूजी          250  ग्राम
दही           250  ग्राम
नमक           स्वाद के अनुसार
ईनो पाउडर     एक चम्मच
मेथी पाउडर    आधा छोटी चम्मच
तेल           सांचो  पर लगाने के लिए
पानी         
तीन चौथाई कप या जरूरत के अनुसार
रवा (सूजी ) इडली इन माइक्रोवेव विधि :
दही और सूजी को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें | अब इस घोल में नमक , मेथी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें | ( इडली का घोल ना तो बहुत ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए ना ही  पतला) अब इसको आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें ! आधे घंटे बाद इस मिश्रण में इनो डाल दें , और अच्छी तरह से मिला लें | अब इडली स्टैंड के बेस में एक कप पानी डालें और सांचो में हल्का सा तेल लगा कर घोल को सांचों  में डालें और सांचे इडली स्टैंड में लगाते जाएं | ऊपर से ढक्कन बंद कर दें और माइक्रोवेव में रखकर 5 से 7 मिनट के लिए पकाएं | 7 मिनट बाद इडली स्टैंड को बाहर निकालें और सांचों में से चम्मच से हाथ से ही एक-एक करके सारी इडली प्लेट पर निकाल ले | सूजी की इडली तैयार है |
इडली को सांभर के साथ गरमा गरम सर्व करें | और सांभर बनाने की विधि आप हमारे ब्लॉग से पढ़ सकते हैं |










SHARE

About Pradeep Kumar

0 comments :