Home » » खसखस और मगज गीरी की खीर

खसखस और मगज गीरी की खीर

नवरात्र स्पेशल
खसखस और मगज गीरी की खीर
Poppy and Melon seed Kheer
सामग्री:

 दूध            1 लीटर
 खसखस          100  ग्राम (रात भर पानी में भीगी हुई)
 मगज गिरी      50 ग्राम (एक घंटा भीगी हुई)
 काजू बादाम    50 ग्राम (रात भर भीगे हुए)
 चीनी           200 ग्राम/ स्वाद अनुसार
 केसर के धागे   5-7
खीर बनाने की विधि:
सबसे पहले केसर को 1 टेबल स्पून दूध में भिगोकर रख दें| बादाम का छिलका उतार कर अलग कर लें| खसखस मगज गिरी और काजू बादाम को मिक्सर में डालें और इसमें  आधा कप दूध भी डाललें |
और इस को मिक्सी में पीस कर पेस्ट  बना लें | अब एक भिगोने में दूध डालकर गैस पर रखें और गैस ऑन कर दें| जब दूध में उबाल आ जाए तो खसखस वाले बेस्ट को दूध में डाल दें और अच्छी तरह से चलाते हुए मिलालें |
 फिर दूध को  लो-मीडियम आंच पर 10:15 मिनट तक पकाएं|  खीर को बीच-बीच में चलाते रहें नहीं तो खीर भिगोने के तले में लग जाएगी| 15 मिनट बाद खीर में भीगा हुआ केसर डाल दे और ऊपर से चीनी भी डाल दें अभी खीर को 10 मिनट और लो-मीडियम आंच पर पकाएं| खीर को बीच-बीच में चलाते रहें| 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें| नवरात्रि के लिए खसखस मगज गिरी खीर तैयार है|
खीर को गरम-गरम या  फ्रिज में रखकर ठंडा करने के बाद अपनी इच्छा अनुसार सर्व कर सकते हैं |





SHARE

About Pradeep Kumar

0 comments :