गाजर का हलवा
सामग्री :
| गाजर | 1 किलो |
| मावा | 250-300ग्राम |
| चीनी | 250 ग्राम |
| काजू , बादाम ,किशमिश सभी मेवें | 15-15 |
| देशी घी | २ चम्मच (जरुरत होने पर) |
गाजर का हलवा बनाने की विधि :
सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह धोकर फिर छील कर कद्दू कस कर लें अब कद्दूकस की हुई गाजर को कूकर मे डाले और 1/3 कप पानी भी डाले और गैस खोल दे और अब लो (Low)मीडियम आंच पर 1 से 2 सींटी
आने के बाद गैस बंद कर दें |मावे को कद्दूकस कर ले या हाथ से ही अच्छी तरह मसल ले और काजू और बादाम भी काट ले |१ छोटा चम्मच घी डालकर काजू बादाम को हल्का सा भून ले (या सूखा भी भून सकते है) किशमिश धोकर पानी में भिगो दें |
गाजर को कूकर से निकाल कर कडाही में डाल दें और गैस खोल दें और गाजर का पानी सूखने पर उसमें चीनी डाले अछ्ही तरह से चलाते हुऐ चीनी मिलाऍ जब चीनी बिलकुल मिल जाये और सारा पानी सूख जाये तो कद्दूकस किया हुआ मावा हलवे में अच्छी तरह से मिला ले और किशमिश भी डाल दें
और गैस बंद कर दें | अब एक कटोरी में हलवा निकाले और ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सर्व करें |

0 comments :
Post a Comment