Home » » नवरात्र स्पेशल कुट्टू साबूदाना के पटैटो क्यूब्स

नवरात्र स्पेशल कुट्टू साबूदाना के पटैटो क्यूब्स

 नवरात्र स्पेशल
 कुट्टू साबूदाना  के पटैटो क्यूब्स
Kuttu Sabudana Potato Cubes

सामग्री :

उबले आलू 2-3 मीडियम साइज
साबूदाना 1 टेबल स्पून (2 घंटे भीगा हुआ)
कुट्टू का आटा 2 टेबल स्पून
टमाटर एक छोटा((बीज निकालकर कद्दूकस किया हुआ)
अदरक एक चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च दो (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च आधा छोटी चम्मच
काली मिर्च आधा छोटी चम्मच
जीरा पाउडर एक छोटी चम्मच
सेंधा नमक स्वाद के अनुसार

 बनाने की विधि: 
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को पानी निकालकर मिक्सर में अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें | फिर उबले हुए आलू को छीलकर क्यूब्स में काट लें | एक बाउल में कुट्टू का आटा डालें , अब उसमें कद्दूकस किया हुआ टमाटर , अदरक , हरी मिर्च , लाल मिर्च , काली मिर्च , जीरा पाउडर , और सेंधा नमक डालें | अब इस मिक्सर में साबूदाने का पेस्ट भी डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर दे |
अब इस पेस्ट में आलू के क्यूब्स  डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें|
एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें |  जब तेल अच्छा तेज गरम हो जाए तो गैस को लो मीडियम पर कर दें| अब एक-एक करके आलू के क्यूब्स पेस्ट में अच्छी तरह लपेटकर कड़ाही में डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें | जब क्यूब्स अच्छी तरह सिक जाएं, तो इनको एक टिशू लगी प्लेट पर निकाल लें | ऐसे ही बाकी के  पटैटो क्यूब्स( Potato  Cubes) भी फ्राई कर ले | अब इनको एक बाउल(Bowl) में  रखकर, धनिया पुदीने की चटनी या इमली की चटनी  (सेंधा नमक वाली चटनी)के  साथ गरमा गरम सर्व (serv )करें|
नवरात्रि के लिए कुट्टू साबूदाना के स्नैक्स तैयार हैं |
नए-नए व्यंजनों की विधि जानने के लिए कृपया मेरे ब्लॉग पर विजिट करते रहे|
आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं जिसे आप मेरी ईमेल ID पर सीधे भेज सकते हैं |








SHARE

About Pradeep Kumar

0 comments :